सहारनपुर,
वाणिज्यकर/जीएसटी विभाग सहारनपुर में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर सुनील सत्यम को वर्ष 2018 के सतिया (सोशल एक्टिविस्ट एंड टैलेंटेड इंडियन अवार्ड) पुरस्कार के लिए चुना गया है।
दिल्ली के कई सामाजिक संगठन मिलकर प्रतिवर्ष विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले ऊर्जावान एवं रचनात्मक युवा/युवतियों को सतिया सम्मान से सम्मानित करते हैं।इन संगठनों में तत्पर ट्रस्ट,पाटलिपुत्र फाउंडेशन, मौलिक भारत प्रकाशन आदि शामिल है।
2018 के राष्ट्रीय सतिया पुरस्कार के लिए सहारनपुर में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर सुनील सत्यम का चयन किया गया है।सुनील सत्यम को पर्यावरण जागरूकता एवं रचनात्मक लेखन के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।दो दशकों से सुनील सत्यम पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के लिए अपने एनजीओ के माध्यम से कार्यरत हैं।इस समय वह तालाबों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने में लगे हैं।
हाल ही में सुनील सत्यम को नेशनल ग्रीन अवार्ड 2017 से भी सम्मानित किया जा चुका है।पुरस्कार के लिए चुने जाने पर उन्होंने चयन समिति का आभार जताया है।
सतिया सम्मान 2018, दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में 1 अप्रैल को आयोजित सम्मान समारोह में दिया जाएगा।सतिया पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष पुनीत गोस्वामी ने फोन पर सुनील सत्यम को उनके पुरस्कार के लिए चुने जाने की सूचना एवं बधाई दी है। इसके बाद से सत्यम के परिवार में खुशी का माहौल है।उनके कई मित्रों रामपाल सिंह पुंडीर,लोकेश तंवर,सचिन छोकर, अंजू प्रताप आदि ने सतिया पुरस्कार 2018 के लिए चुने जाने पर बधाई दी है।
Sunday, March 18, 2018
सत्यम को मिलेगा सतिया पुरस्कार 2018
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment